
Vice presidential election-2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज
आज सीपी राधाकृष्णन बनाम बी सुदर्शन रेड्डी
आज किसे मिलेगी जीत ? कहां कब और कैसे होगी वोटिंग
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) देश के 17वें उपराष्ट्रपति का फैसला आज को हो जाएगा। चुनाव में राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का पलड़ा अपने प्रतिद्वंद्वी व विपक्षी गठबंधन इंडिया के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी की तुलना में भारी माना जा रहा है। बीजू जनता दल (बीजद), शिराेमणि अकाली दल (शिअद) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। इससे राजग की स्थिति और मजबूत हो गई है।
vice presidential election radhakrishnan vs sudarshan
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहे इस चुनाव में सत्तारूढ़ राजग की निगाहें जीत का अंतर बड़ा करने पर टिकी हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए दलों को साधने के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के कुछ सांसदों का समर्थन हासिल करने की कोशिश है। भाजपा सूत्रों का दावा है, उसे भाजपा-कांग्रेस से समान दूरी बना कर रखने वाले 48 सांसदों वाले खेमे से ज्यादातर मत मिलेंगे। भाजपा की निगाहें तीन निर्दलीय सांसदों के अलावा जेडपीएम, वीओटीटीपी के एक-एक वोट पर भी हैं।
वहीं, विपक्ष की कोशिश इस चुनाव के बहाने एकजुटता िदखाने की है। विपक्ष भी राजग खेमे में सेंध लगाने की कोशिश में जुटा है। गठबंधन को सहयोगियों से इतर एआईएमआईएम, आजाद समाज पार्टी व चार निर्दलीय सांसदों का समर्थन मिला है। रणनीतिकारों को उम्मीद है कि संविधान बचाओ के दांव व अंतरात्मा की आवाज पर वोट और तेलुगु प्राइड की अपील से राजग में सेंध लगाई जा सकती है।
vice presidential election radhakrishnan vs sudarshan
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















