Vice presidential-2025 उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान जारी, राधाकृष्णन और रेड्डी में मुकाबला
शाम को आएगा नतीजा; गृह मंत्री ने डाला वोट
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) Vice presidential-2025 :15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू सुबह 10 बजे से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है। मतगणना शाम में होगी।
एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने लिखा ‘इतिहास वाईएस जगनमोहन रेड्डी के विश्वासघात को नहीं भूलेगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए आरएसएस समर्थित उम्मीदवार का समर्थन करके, उन्होंने आंध्र प्रदेश के हितों की बजाय सीबीआई मामलों के डर को चुना है।’vice presidential election nda radhakrishnan vs india bloc b sudarshan reddy
टैगोर ने कहा, ‘यह रणनीति की बात नहीं है। यह लोकतांत्रिक ताकतों के साथ खड़े होने के बजाय मोदी बाबू के दबाव के आगे आत्मसमर्पण करने की बात है।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि जगन का आज का समझौता उस दिन के रूप में याद किया जाएगा जब उन्होंने अपने निजी अस्तित्व को जनादेश से ऊपर रखा। उन्होंने आरोप लगाया, आंध्र साहस का हकदार था। लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने कायरता को चुना।