International: US President Donald Trump ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया
चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) US President Donald Trump ने कनाडा से इंपोर्ट होने वाले कई प्रोडक्ट्स पर 50 परसेंट का नया टैरिफ लगाने के ऑर्डर जारी किए हैं। इस फैसले के लिए ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने 1930 के टैरिफ एक्ट के सेक्शन 338 का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी अमेरिकन प्रेसिडेंट ने इस प्रोविजन के तहत टैरिफ लागू करने का फैसला किया है।
व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह नया टैरिफ 30 दिन बाद लागू हो जाएगा। हालांकि, एनर्जी, पोटाश और पहले से ही सेक्टर-स्पेसिफिक टैरिफ के दायरे में आने वाले प्रोडक्ट्स को इससे बाहर रखा गया है। इसके साथ ही, USMCA (यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के तहत आने वाले कई प्रोडक्ट्स भी अब इस नए टैरिफ के दायरे में आएंगे।
ट्रंप ने अपने फैसले का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकन वाइन, ऑटोमोबाइल और डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ भेदभाव कर रहा था, जिसकी वजह से यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फैसले से US और कनाडा के बीच ट्रेड टेंशन और बढ़ सकती है और दोनों देशों के बिजनेस और कंज्यूमर्स पर भी असर पड़ सकता है। कनाडा के प्राइम मिनिस्टर मार्क कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार US के साथ बातचीत तेज करने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि US ने पहले भी USMCA का उल्लंघन करते हुए एकतरफा टैरिफ लगाए हैं, और कनाडा ने सिर्फ जवाब दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in























