US President Donald Trump ने फोड़ा नया टैरिफ बम
भारत समेत 17 देशों के सामान पर कुल इतने प्रतिशत % टैक्स
सूची में शामिल कौन-कौन से देश ?
चंडीगढ, 24 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) New tariff bomb अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की। यह फैसला सभी देशों पर लगाए गए अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले लिया गया।
ये नए टैरिफ शुक्रवार रात 12 बजे से लागू होंगे। ग्रीर ने उन साझेदारों की तारीफ की जिन्होंने इस मामले में तेजी से कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, मैं उन ट्रेड पार्टनर से उत्साहित हूं जिन्होंने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगाने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। मैं उनके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं।
US President Donald Trump exploded a New tariff bomb
10 प्रतिशत शुल्क भारत, कनाडा, ब्रिटेन, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 17 देशों पर लागू होगा। इससे पहले प्रस्तावित सूची में भारत को 12.5 प्रतिशत शुल्क वाले देशों की श्रेणी में रखा गया था। इस संबंध में जारी संघीय नोट में कहा गया कि जून में प्रस्तावित शुल्क की घोषणा के बाद भारत ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/