
US Israel Iran war: हवाई यात्रा हो सकती है महंगी: क्वांटास एयरलाइन बढ़ा सकती है किराया
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फ्यूल की कीमतों में हुई अचानक भारी बढ़ोतरी
Air travel may become expensive
नई दिल्ली, चंडीगढ 11 मार्च (विश्व वार्ता): ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब आम यात्रियों की जेब पर साफ दिख रहा है। कच्चे तेल और जेट फ्यूल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के कारण दुनिया की कई बड़ी एयरलाइन कंपनियों ने टिकट की कीमतें बढ़ा दी हैं।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की क्वांटास, स्कैंडिनेविया की SAS ने मंगलवार को किराया बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फ्यूल की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है। युद्ध से पहले जेट फ्यूल की कीमत लगभग $85 से $90 प्रति बैरल थी, लेकिन अब यह बढ़कर $150 से $200 प्रति बैरल हो गई है। इस वजह से एयरलाइन कंपनियों के लिए फ्लाइट ऑपरेशन पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं।
एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में जेट फ्यूल की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है, कंपनी ने कहा कि अगर लागत में यह बढ़ोतरी जारी रही, तो इसका कुछ बोझ यात्रियों पर भी पड़ सकता है। इससे आने वाले महीनों में हवाई यात्रा और भी महंगी हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहा, तो आने वाले हफ्तों में दुनिया भर में हवाई यात्रा और महंगी हो सकती है।
हालांकि, क्वांटास ने अभी तक किराए में बढ़ोतरी की कोई ऑफिशियल तारीख या रेट अनाउंस नहीं किया है। कंपनी सिचुएशन को रिव्यू कर रही है और अगला फैसला मार्केट के हालात के आधार पर लिया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























