
US Iran Conflict: ईरान ने Strait of Hormuz खोला, Trump बोले- शुक्रिया
ईरान के परमाणु हथियार पर क्या बोले ?
चंडीगढ़, 18 अप्रैल, (विश्व वार्ता) US Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में सीजफायर के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को कॉमर्शियल शिप के लिए पूरी तरह खुला घोषित किया गया है. हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखेगा. ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने कहा कि लेबनान में युद्धविराम के बाद सभी कॉमर्शियल शिप के लिए यह अहम जलमार्ग पूरी तरह खोल दिया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि युद्धविराम की अवधि के दौरान तय मार्गों पर जहाजों की आवाजाही की अनुमति होगी donald Trump
ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया के लिए बेहतरीन और ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब पूरी तरह खुला है और व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रूप से आवाजाही शुरू हो गई है। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिका ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेना और सैन्य ताकत का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र में नौसैनिक दबाव बनाया था। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी सैन्य व्यवस्था उनके पहले कार्यकाल के दौरान तैयार की गई थी।
ईरान के परमाणु हथियार पर क्या बोले ?
इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियार को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी स्थिति को नियंत्रित किया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के B-2 बॉम्बर विमानों की कार्रवाई से न्यूक्लियर डस्ट जैसी स्थिति बनी और ईरान अब किसी भी तरह का परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका की मदद से समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने या हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। donald Trump US Iran Conflict:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























