Breaking News: ईरान का दावा : America ने फिर किया Iran पर हमला!
10 सैन्य ठिकाने तबाह , अमेरिका-ईरान फिर आमने-सामने
चंडीगढ, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता) US Iran Conflict: बडी खबर सामने आ रही है ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एलान किया है कि ईरानी तटों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में उसकी नौसेना ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
आईआरजीसी के बयान में कहा गया है अमेरिका ने ईरान के तट पर हवाई हमले शुरू कर दिए थे.आईआरजीसी ने इन हमलों को युद्धविराम और अमेरिकी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन बताया, और दावा किया कि इसके जवाब में, “क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती के केंद्रों” को निशाना बनाया गया. निशानों के स्थान, हमले के प्रकार या संभावित नुकसान के बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया गया है।
आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी हमले दोबारा दोहराए जाते हैं, तो ईरान की प्रतिक्रिया और भीषण होगी. Internatainal News, इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम युद्धविराम समझौता (Ceasefire Agreement) पूरी तरह टूटने की कगार पर पहुंच गया है और खाड़ी देशों में एक बार फिर पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























