
Haryana मे आया दिलदहलाने वाले सडक हादसे मे दो सगे भाईयो की मौत से मची चीख पुकार
सडक़ किनारे खड़ी एक कार सवार ने खोला अचानक दरवाजा तो..
चंडीगढ, 16 जून, 2026 (विश्ववार्ता) करनाल के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामा की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। two real brothers crushed to death by dumper after falling off their bike
हादसे के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही बच्चों के दादा-दादी का निधन हुआ था, और अब इस हादसे ने माता-पिता की पूरी दुनिया उजाड़ दी है। गांव में इस समय मातम पसरा हुआ है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























