
भोपाल के चर्चित Twisha Sharma मामला- समर्थ को आज रिमांड पर ले सकती है CBI
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए सास गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की। भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए सास गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की।
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी देर रात सीबीआई ने दहेज हत्या व प्रताड़ना कामामला दर्ज करने के बाद भोपाल पुलिस ने अध्ययन के लिए केस डायरी ली थी। केस डायरीमें कई कमियां थीं, जिसको लेकर सीबीआई के अधिकारियों ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार को बताकर नाराजगी जताई थी।
इसके बाद भोपाल पुलिस के अधिकारी और एसआईटी चीफ एसीपी रजनीश कश्यम ने पूरी डायरी कम्प्लीट कराई और मंगलवार रात डायरी सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई भोपाल कोर्ट में बुधवार को आवेदन लगाकर समर्थ सिंह को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई बुधवार से ही समर्थ सिंह से पूछताछ कर सकती है। समर्थ अभी भोपाल पुलिस की रिमांड पर है और भोपाल पुलिस की एसआईटी उसकी जांच कर रही हैI twisha sharma case cbi questioned giribala singh over delay in police























