Twisha Sharma Case में CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
जानिये CBI की चार्जशीट में क्या रहा
दिल्ली, 17 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट है. पांच महीने पहले हुई इस घटना में CBI ने भोपाल की विशेष कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. 636 पन्नों की अपनी पहली चार्जशीट में सीबीआई न सिर्फ इस केस से जुड़े रहस्य की कई परतों को खोला है। बल्कि कई अहम जानकारियां भी सामने आ सकती हैं. आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह पर CBI ने कई धाराएं लगाई हैं. पांच महीने पहले हुई यह घटना देश भर में चर्चा में रही थी. जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। tvisha sharma case cbi files chargesheet
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक ट्विशा के पति और सास की तरफ से शादी के बाद से ही शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, जबरन गर्भपात और दहेज के लिए गंभीर टॉर्चर के कारण ट्विशा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जिसके बाद दोनों आरोपियों पर दहेज मृत्यु, क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में जुर्म तय किया गया है। दिल्ली एम्स की रिपोर्ट ने मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया है, लेकिन जांच एजेंसी ने ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना को मुख्य वजह माना है. सीबीआई ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को घेरते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























