
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बार फिर दी कड़ी चेतावनी
ट्रंप ने ईरान को दी एक चेतावनी, बोले- ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी
चंडीगढ़, 31 मार्च, (विश्व वार्ता) Trump again warns Iran to open Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका देश ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा? us trump threatens to obliterate iran s kharg island if deal not reached shortly अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई!”
उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है। लेकिन अगर किसी भी वजह जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है (जिसकी बहुत अधिक संभावना है)और अगर होर्मुजलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है।
उन्होंने लिखा, यह उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पिछले शासन के 47 वर्षों के आतंक के दौरान बेरहमी से मार डाला था। इस मामले पर ध्यान देने के धन्यवाद । International News,
ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सरकारी टेलीविजन पर सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद, उनके हत्यारों को सजा देने की कसम खाई है और वादा किया कि जवाब अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इतिहास का सबसे भयानक हमला होगा।
अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में आईआरजीसी ने कहा, “उम्माह के इमाम के हत्यारों को कड़ी, पक्की और अफसोसनाक सजा देने के लिए ईरानी राष्ट्र का बदला लेने का हाथ उन्हें जाने नहीं देगा। आईआरजीसी, आर्म्ड फोर्सेज और बासिज फोर्सेज अपने नेता की विरासत को बचाने, अंदरूनी और बाहरी साजिशों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और इस्लामिक देश के खिलाफ हमलावरों को सबक सिखाने वाली सजा देने में उनके रास्ते पर मजबूती से चलते रहेंगे।”
आईआरजीसी ने घोषणा की कि उसने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का पांचवां राउंड शुरू किया है, जिसमें हिंद महासागर समेत पूरे इलाके में गोला-बारूद ले जा रहे और ईंधन भरने वाले टैंकरों पर अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















