
ट्राईसिटी मे Central government ने 1463.95 करोड़ की लागत से 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
चंडीगढ, 19 फरवरी,(विश्ववार्ता) Central government : ट्राईसिटी के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने 1,463.95 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब में बनने वाले 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मंजूरी दे दी है।
यह स्पर नेशनल हाईवे-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ेगा और ट्राईसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा बनेगा। इस नए कॉरिडोर से थ्रू-ट्रैफिक अब शहरों के बीच से गुजरने की बजाय इस स्पर से डायवर्ट हो जाएगा।
इससे एनएच-44, एनएच-205A और एनएच-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर लगने वाला भीषण जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। Central government
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















