
Train से सफर करने वाले यात्रिगण कृपया ध्यान दे
ट्रेन की टिकट पर मिल रही है कुल इतने फीसदी की छूट
इन तारीखों में बुक होगी टिकट, जानिये नियम और शर्तें
चंडीगढ़, 10 अगस्त: (विश्ववार्ता) देश मे रक्षा बंधन के त्योहार के साथ ही त्यौहारो का सीजन शुरू हो गया है और इस करके रेल मे सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने एक नई योजना की घोषणा की है। जिसके तहत 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच उसी ट्रेन से वापसी करने वाले यात्रियों को वापसी tickets के किराए पर 20 percent discount दी जाएगी। यह छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी। हालांकि, यह छूट राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुकिंग की शुरुआत की तारीख 14 अगस्त 2025 होगी, जो 13 अक्टूबर 2025 की एआरपी (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) तारीख के लिए होगी। इसके तहत पहले यात्रा का टिकट 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। इसके बाद वापसी का टिकट 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ के जरिए बुक किया जा सकेगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























