Breaking News: रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आई बडी खबर सामने
आज से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, जानिए कितना बढ़ा किराया
चंडीगढ, 26 दिसंबर (विश्ववार्ता) Train Fare Hike रेल मंत्रालय द्वारा यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी (Indian Railways Train Ticket Fare Hike) शुक्रवार से प्रभावी हो जाएगी। मंत्रालय की ओर से गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। नई दरें 26 दिसंबर या उसके बाद की टिकट बुकिंग पर लागू होंगी, जबकि 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर किराए में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Train Fare Hike
संशोधित किराया ढांचे के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसे की वृद्धि की गई है। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी वर्गों के साथ-साथ सभी ट्रेनों के एसी वर्गों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी तय की गई है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उपनगरीय सेवाओं और सभी प्रकार के सीजन टिकटों चाहे वे उपनगरीय हों या गैर-उपनगरीय के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गैर-उपनगरीय साधारण नॉन-एसी सेवाओं के लिए किराए को सेकेंड क्लास साधारण, स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।
गैर-उपनगरीय यात्राओं में स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण के किराए में प्रति किलोमीटर एक पैसे की समान वृद्धि की गई है, जिससे टिकट कीमतों में सीमित और क्रमिक बढ़ोतरी होगी। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी लागू की गई है। इसके बाद 500 किलोमीटर की यात्रा पर किराया 10 रुपये बढ़ जाएगा। Train Fare Hike
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in