
tractor sold: कबाड़ नहीं, बल्कि खजाना! 105 साल पुराना ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपये में बिका
– अब यह कैलिफोर्निया म्यूजियम की बढ़ाएगा शान
चंडीगढ, 21 फरवरी,(विश्ववार्ता) – जालंधर में एक पुरानी बिल्डिंग में सालों से खड़ा एक पुराना ट्रैक्टर धूल खा रहा था। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि कबाड़ जैसा दिखने वाला यह 105 साल पुराना ट्रैक्टर एक दिन करोड़ों में बिकेगा।
जालंधर में भगत सिंह चौक के पास एक पुरानी टूटी-फूटी बिल्डिंग में सालों से खड़ा यह ट्रैक्टर कोई आम मशीन नहीं, बल्कि 1921 में जर्मनी में बना लैंगे बुलडॉग HL-12 मॉडल है। यह विंटेज ट्रैक्टर हाल ही में 1.25 करोड़ रुपये में बिका है। 1921 में जर्मनी में बना यह ऐतिहासिक ट्रैक्टर अब अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक म्यूजियम में दिखाया जाएगा।
मुंबई की एक कंपनी ने इस ट्रैक्टर को खरीदने के लिए पहले 2 लाख रुपये की बोली लगाई थी। इसके बाद इसकी बोली बढ़कर 28 लाख रुपये हो गई, लेकिन मालिक ने इन पेशकशों को मना कर दिया। अब एक विदेशी कंपनी ने इसकी ऐतिहासिक अहमियत को देखते हुए इसे 1.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
बिक्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल इस ट्रैक्टर को सावधानी से एक ट्रक में लोड किया गया। अब यह ऐतिहासिक ट्रैक्टर भारत से निकलकर कैलिफोर्निया के एक मशहूर म्यूजियम की शान बढ़ाएगा। tractor sold
खबर पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















