
Hollywood film “28 इयर्स लेटर: The Bone Temple” का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज़
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विशवार्ता) हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल” का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। डर, रहस्य और इंसानियत की हकीकत इन्हीं सबको एक साथ लाते हुए यह फिल्म दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी में ले जाएगी।
यह फिल्म डैनी बॉयल और एलेक्स गारलैंड द्वारा रची गई 28 इयर्स लेटर की दुनिया को एक बिल्कुल नए मोड़ पर लेकर आती है।
निर्देशक निया डाकॉस्टा इस बार दर्शकों को ऐसी दास्तान सुनाने वाली हैं जहाँ असली खतरा संक्रमितों से नहीं, बल्कि इंसानों की निर्दयता से है। फिल्म में डॉ. केल्सन (राल्फ फिएन्स) का एक चौंकाने वाला रिश्ता पूरी दुनिया को बदल देने की क्षमता रखता है। वहीं, स्पाइक (अल्फी विलियम्स) और जिमी क्रिस्टल (जैक ओ’कॉनेल) की टकराहट एक ऐसे खौफनाक सपने में बदल जाती है जिससे बच पाना नामुमकिन है। The Hindi trailer of the much-awaited Hollywood film “28 Years Later: The Bone Temple” is finally released.























