
Entertainment News: thalapathy Vijay को एक बार फिर लगा बड़ा झटका
फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर इसकी रिलीज में लगातार देरी
इस दिन रिलीज होनी थी फिल्म
चंडीगढ, 15 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Entertainment News सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ लगातार मुश्किलों का सामना कर रही हैं। हाई कोर्ट में राहत नहीं मिलने के बाद विजय ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसकी सुनवाई आज हुई है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है।
कोर्ट ने उन्हें कोई राहत देने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला 20 जनवरी को सुनवाई के लिए हाई कोर्ट में लिस्टेड है और निर्देश दिया कि उसी दिन इस पर फैसला सुनाया जाए। याचिका में फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट देने के फैसले को चुनौती दी गई थी। यह आदेश जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ए जी मसीह की बेंच ने दिया है। ऐसे में अब अगली सुनवाई में ही कोई फैसला सामने आएगा। बता दें, पहले 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी और फिर तय हुआ कि इस मामले में सुनवाई 15 जनवरी को ही होगी।
पहले यह फिल्म 9 जनवरी को पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC द्वारा समय पर सर्टिफिकेशन जारी न करने के चलते फिल्म की रिलीज ऐन मौके पर टल गई। फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर इसकी रिलीज में लगातार देरी हो रही है। वहीं, हाल ही में फिर ‘जना नायकन’ को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा झटका लगा है। Entertainment News
‘जना नायकन’, विजय के राजनीति में पूरी तरह से आने से पहले उनकी आखिरी फिल्म के तौर पर खूब प्रचारित की जा रहा है। 9 जनवरी को पोंगल पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि CBFC द्वारा समय पर सर्टिफिकेशन जारी न करने के बाद फिल्म आखिरी समय में मुश्किलों में फंस गई। इससे पहले जज ने CBFC को फिल्म को क्लियरेंस देने का निर्देश दिया था और फिल्म बोर्ड के मामले को रिव्यू कमेटी के पास भेजने के निर्देश को खारिज कर दिया था। जज ने कहा कि एक बार जब बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने का फैसला कर लिया था तो चेयरपर्सन के पास मामले को रिव्यू कमेटी के पास भेजने का कोई अधिकार नहीं था। Entertainment News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























