Thailand की Capital Bangkok में भीषण हादसा
आग लगने से 27 लोगों की मौत
60 से ज़्यादा घायल
चंडीगढ, 13 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, आग आधी रात के आसपास लगी थी। फायर डिपार्टमेंट को सोमवार आधी रात के कुछ देर बाद इस घटना की जानकारी दी गई। जब फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे तो लोग आग से बचने के लिए पब के मेन गेट से बाहर भाग रहे थे।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में मौजूद इस पब के मेन गेट से आग की लपटें निकल रही थीं और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग रहे थे। हादसे की जगह पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने रिपोर्टर्स को बताया कि 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और कई घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के असली कारण की जांच की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















