
Latest hindi news :भारत में टेलीग्राम से हटा बैन
लेकिन इस तारीख तक बंद रहेगा यह खास फीचर
चंडीगढ़ 23 जुलाई ( विश्ववार्ता )Telegram Ban Lifted: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भारत में मशहूर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. नीट-यूजी (NEET-UG) री-एग्जाम की वजह से ऐप पर लगाई गई अस्थायी देशव्यापी पाबंदी अब हटने जा रही है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस बैन को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है. आज यानी 23 जून से टेलीग्राम एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होना शुरू हो गया है.
हालांकि, ऐप की वापसी के बाद भी भारतीय यूजर्स 30 जून 2026 तक भेजे गए मैसेजेस को एडिट नहीं कर पाएंगे.






















