Haryana के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी …
लंबित शिक्षक हितों से जुड़े मामलों के समाधान की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू
चंडीगढ, 13 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने शिक्षको को बडी खुशखबरी देते हुए लंबे समय से लंबित शिक्षक हितों से जुड़े मामलों के समाधान की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। पात्र पीजीटी शिक्षकों की कन्फर्मेशन अगले सप्ताह से शुरू करने, दो सप्ताह के भीतर ट्रांसफर ड्राइव चलाने, लगभग 1500 क्लस्टर स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल के पद सृजित करने तथा चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जैसे अहम निर्णय लिए गए हैं। Haryana News finally teachers get a big relief pgt confirmations to begin next week in hary
इसके अलावा लंबित एसीपी मामलों के निपटारे और रिक्त पदों के अनुसार प्रिंसिपल पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। ये निर्णय स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन (सलाह) और माध्यमिक शिक्षा निदेशक के बीच हुई बैठक में लिए गए।
अगले सप्ताह शुरू होगी कन्फर्मेशन, दो सप्ताह में ट्रांसफर ड्राइव
बैठक में तय किया गया कि जिला शिक्षा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त होते ही पात्र पीजीटी शिक्षकों की कन्फर्मेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही दो सप्ताह के भीतर ट्रांसफर ड्राइव प्रारंभ करने की तैयारी पूरी की जाएगी। लंबे समय से इन दोनों प्रक्रियाओं का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। विभाग ने यह भी संकेत दिए कि रिक्तियां उपलब्ध होने पर प्रिंसिपल पदोन्नति के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
1500 क्लस्टर स्कूलों में बनेंगे वाइस प्रिंसिपल के पद
स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करीब 1500 क्लस्टर स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल के पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले हाई स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















