
Tarn Taran Bypoll Results : दूसरे चरण में भी अकाली दल आगे
कपूरथला, 14 नवंबर, 2025 (विश्व समाचार) – तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के आज आ रहे नतीजों में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा दूसरे चरण की मतगणना में भी आगे चल रही हैं। वह 1480 वोटों से आगे चल रही हैं। आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को 4363 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज को 2955 वोट और वारिस पंजाब के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 1889 वोट मिले।
Tarn Taran Bypoll Results
शुरुआती रुझानों में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा आगे चल रही थीं। पहले रुझानों में शिरोमणि अकाली दल की बीबी सुखविंदर कौर 625 वोटों से आगे चल रही थीं। दूसरे चरण में यह बढ़त बढ़कर 1480 वोटों की हो गई।
दूसरा रुझान
अकाली दल- 5843
आम आदमी पार्टी- 4363
कांग्रेस- 2955
वारिस पंजाब- 1889
भाजपा- 282
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















