
CBSE बोर्ड से संबंधित मामले में आज Supreme Court मे अहम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को 12वीं इम्प्रूवमेंट नतीजे जल्द घोषित करने के दिये थे निर्देश
क्या है मामला ?
चंडीगढ़, 12 जून, 2026 (विश्ववार्ता) सीबीएसई बोर्ड से संबंधित एक मामले में शुक्रवार को सुनवाई है। दरअसर, Supreme Court ने सऊदी अरब में रहने वाले सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 के एक छात्र की याचिका पर बोर्ड और उसके दुबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को नोटिस जारी किया है। छात्र का परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, वहीं पश्चिम एशिया में परीक्षा रद्द होने से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए विशेष मूल्यांकन व्यवस्था बनाई गई थी। National burn midnight oil to fix problem today supreme court to cbse
याचिकाकर्ता ने कहा कि उनके रिजल्ट का स्टेटस बिना किसी कारण के ‘RL (रिजल्ट बाद में)’ दिखाया गया था और बोर्ड के सामने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा।
याचिका में कहा गया है, “याचिकाकर्ता ने खास तौर पर प्रतिवादियों से अनुरोध किया था कि वे या तो रद किए गए विषयों का मूल्यांकन… मूल्यांकन योजना के अनुसार करें या याचिकाकर्ता को योजना की धारा 18 के तहत विशेष परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दें। बार-बार अनुरोध और रिमाइंडर भेजने के बावजूद, प्रतिवादियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।” National burn midnight oil to fix problem
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















