कॉमेडियन समय रैना पर Supreme Court सख्त; लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
नई दिल्ली, 14 जुलाई, 2026 (विश्व वार्ता): स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन को उनके विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लिए फटकार लगाई है। कोर्ट का कहना है कि समय ने उन्हें गुमराह किया और गलत बयान दिए। सुप्रीम कोर्ट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े एक मामले में कॉमेडियन समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
कोर्ट ने समय के शो का मज़ाक उड़ाने वाले विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर जैसे दूसरे स्टैंड-अप कॉमेडियन को भी फटकार लगाई, जो दिव्यांग बच्चों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों का मज़ाक उड़ा रहे थे। कोर्ट ने समय के दूसरे साथियों पर भी 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें अगले दो हफ़्तों में इसे भरने को कहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























