Natinal Hindi News, आज सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मंदिर से संबंधित मामले में होगी सुनवाई
दिल्ली, 29 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आज सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मंदिर से संबंधित मामले में सुनवाई होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक तय है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंच सकते हैं।
शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भोजशाला मंदिर से संबंधित मामले में सुनवाई होगी। मुस्लिम याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की नमाज के लिए चुनी गई वैकल्पिक जगह, धार में विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर से बहुत दूर दी गई है। Supreme Court
प्रशासन द्वारा नमाज के लिए सुझाए गए वैकल्पिक स्थलों पर मस्जिद पक्ष की असहमति को देखते हुए मंदिर पक्ष ने भी अपनी कानूनी तैयारी तेज कर दी है।मंदिर पक्ष का मानना है कि अंतरिम सुनवाई में अब तक हुए घटनाक्रम, प्रशासन की कार्रवाई और मस्जिद पक्ष के रुख का असर आगे की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। ऐसे में आज की सुनवाई के साथ 31 जुलाई को प्रस्तावित शुक्रवार की नमाज की व्यवस्था पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























