कब सुनवाई, कौन-कौन जज होंगे ?
दिल्ली, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ‘दान चोरी’ के बहुचर्चित मामले पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई सोमवार को राम मंदिर दान चोरी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले को सुनेगी. जिसमें CJI के अलावा जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की मौजूदगी होगी. ज्ञात रहे कि इससे पहले देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। Supreme court will hear ram mandir daan chori case on this dateदरअसल 29 जून को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर दान चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने सवाल किया था कि इस मामले में तत्काल सुनवाई क्यों जरूरी है और इतनी जल्दबाजी क्यों है? यह बताया जाए. इसके बाद कोर्ट द्वारा जल्द सुनवाई की मांग पर विचार किया जाएगा। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार है तो यह देखना बेहद अहम होगा कि आगे क्या कार्रवाई निकल कर सामने आती है. राम मंदिर मामले में अब पूरे देश की नजर सुप्रीम कोर्ट पर है. यह भी ज्ञात रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने ही राम मंदिर निर्माण का भी फैसला दिया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/