

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2025 (विश्व समाचार): मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील rakesh kishore की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वकील के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ अब कार्रवाई होगी। अटॉर्नी जनरल ने राकेश किशोर के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। lawyer rakesh kishore who threw shoe at chief justice br gavai will face contempt proceedings
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने अदालत से वकील राकेश किशोर के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई करने का अनुरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट अब दिवाली की छुट्टियों के बाद इस मामले की सुनवाई करेगा। rakesh kishore
बता दें कि 6 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली सुरक्षा चूक तब हुई जब 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने कोर्ट रूम में मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। वकील के इस कृत्य के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तत्काल प्रभाव से उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















