
Supreme Court के अंदर चीफ जस्टिस गवई पर जूता फेंकने की कोशिश
कहा – “नहीं चलेगा सनातन का अपमान”
चंडीगढ, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) दिल्ली में Supreme Court में सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। हालाँकि जूता CJI तक नहीं पहुंचा और पुलिस ने तुरंत उस वकील को हिरासत में ले लिया। lawyer tried to throw a shoe at cji br gavai in court
कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई
जब पुलिस आरोपी वकील को कोर्ट से बाहर ले जा रही थी, तब वह जोर से चिल्लाया- “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!” इस पूरी घटना के दौरान CJI गवई शांत बने रहे और उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही रुकने नहीं दी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। lawyer tried
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























