Bollywood Superstar Salman Khan के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत
– मृतक पुलिसकर्मी सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी के लिए था तैनात
चंडीगढ़, 8 अगस्त (वर्ल्ड न्यूज़): खबर आई है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की उनके घर के बाहर मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मृतक कांस्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर तैनात था। वह 41 साल का था और लॉरेंस बिश्नोई से सलमान की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में से एक था। 7 अगस्त को शाम करीब 6 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे तुरंत भाभा हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, गणेश राय मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट में तैनात था। वह पहले इंडियन आर्मी में काम कर चुका था और आर्मी से रिटायर होने के बाद मुंबई पुलिस में शामिल हुआ था।
आपको बता दें कि 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकियां मिलने के बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी है। उनके साथ हर समय 11 लोग रहते हैं, जिनमें एक या दो कमांडो और दो PSO शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























