Punjab की राजनीति में आज अचानक हलचल तेज
सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) – पंजाब की राजनीति में आज उस समय अचानक हलचल तेज हो गई जब शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सुखबीर बादल आज सुबह दिल्ली पहुंचे और संसद भवन के अंदर प्रधानमंत्री मोदी से मिले। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और इस मुलाकात ने पंजाब की पॉलिटिक्स को भी गरमा दिया है। Sukhbir Badal meets PM Modi
पंजाब विधानसभा चुनाव अब लगभग चार महीने दूर हैं, इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, और चुनाव से पहले अकाली दल और BJP के बीच संभावित गठबंधन की भी बात हो रही है। लेकिन इस मुलाकात का एजेंडा क्या था, इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























