
Chandigarh SSP Kanwardeep को मिला एक साल का एक्सटेंशन
चंडीगढ़, 17 मार्च, 2026 (विश्ववार्ता) Chandigarh SSP (लॉ एंड ऑर्डर) कंवरदीप कौर को MHA से उनके कार्यकाल में एक साल का एक्सटेंशन मिला है। उनका तीन साल का कार्यकाल 8 मार्च, 2026 को खत्म हो गया था और वह छुट्टी पर चली गई थीं, जिसके बाद SSP ट्रैफिक का टेम्पररी चार्ज SSP सुमेर प्रताप को सौंप दिया गया था।
SSP कंवरदीप कौर ने एक साल के एक्सटेंशन के लिए लेटर लिखा था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने एक साल के एक्सटेंशन के लिए NOC दे दी है। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटर ने भी इस एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है। MHA ने SSP की फाइल को भी मंजूरी दे दी थी, लेकिन फाइल प्रधानमंत्री के डेस्क तक पहुंच गई और वहां से मंजूरी मिलने में थोड़ा समय लगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















