
Big News: पटियाला के चर्चित SSP छुट्टी पर: छुट्टी पर गए या भेजे गए ?
पटियाला, चंडीगढ, 10 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) पटियाला के SSP वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है (बड़ी खबर)। यह कार्रवाई एक कथित वायरल ऑडियो मामले में की गई है। आपको बता दें कि इस वायरल ऑडियो के आधार पर अकाली दल SSP वरुण शर्मा पर पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में विपक्षी उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर खारिज करने और नॉमिनेशन में गैर-कानूनी रुकावटें डालने का आरोप लगा रहा है।
इस संबंध में SSP वरुण शर्मा के खिलाफ अकाली दल ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में शिकायत भी दर्ज कराई थी। Big News इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि अब पटियाला जिले का एडिशनल चार्ज संगरूर SSP सरताज चहल को सौंप दिया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























