
Lok Sabha मे Speaker Birla के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
कुल इतने सांसदों के हस्ताक्षर, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ, 10 फरवरी,(विश्ववार्ता)Lok Sabha:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विपक्षी दलों द्वारा सचिवालय में भेजा गया है। इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। वहीं दिलचस्प बात यह है कि सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले और नेता विपक्ष राहुल गांधी का ही साइन इस नोटिस में नहीं है। वहीं टीएमसी के सांसदों ने भी अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर साइन नहीं किया है। Latest Hindi News,
जानकारी के मुताबिक संविधान केआर्टिकल 94 (c) के तहत विपक्ष ने लोकसभा सचिवालय को इस प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विपक्ष के स्पीकर को हटाने वाले रेजोल्यूशन में चार बिंदुओं का जिक्र किया गया है।
राहुल गांधी को न बोलने देने के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में राहुल गांधी को न बोलने देने का आरोप लगाते हुए विपक्ष हंगामा कर रहा है।
दरअसल 2 फरवरी को राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब में कथित तौर पर लिखी गई बातों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को सदन में नहीं बोलने दिया।
इसके बाद 4 फरवरी को पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। अगले दिन लोकसभा स्पीकर ने कहा कि कई विपक्षी सांसदों का सदन में व्यवहार उग्र और लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए उनका संबोधन रद्द कर दिया गया।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























