Social Activist Sonam Wangchuk को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी…
पहले राजघाट जाएंगे, फिर लौटेंगे लद्दाख
चंडीगढ, 27 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) क्लाइमेट एक्टिविस्ट और लद्दाख के प्रमुख आवाज सोनम वांगचुक आज अस्पताल से छुट्टी पाने वाले हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद वह लद्दाख रवाना होने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। उनकी टीम ने यह जानकारी दी।
वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और लगातार 26 दिनों तक अनिश्चितकालीन अनशन पर रहे। 18 जुलाई को उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, मानो उन्हें हिरासत में रखा गया हो। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर वांगचुक को मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया। Social Activist Sonam Wangchuk
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























