भारत के पहले निजी रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार
क्या हैं इसकी खूबियां ?
चंडीगढ, 18 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)भारत के अंतरिक्ष इतिहास में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इसके तहत हैदराबाद की प्राइवेट स्पेस स्टार्टअप कंपनी ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ के द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका नाम ‘मिशन आगमन’ रखा गया है। skyroots vikram1 rocket ready for historic orbital launch-4
इस मिशन के तहत यह ऐतिहासिक लॉन्च शनिवार सुबह 11:30 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से होगा। इस रॉकेट का नाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में ‘विक्रम-1’ रखा गया है।
विक्रम-1 लॉन्च व्हीकल को पहली बार स्काईरूट एयरोस्पेस ने नवंबर 2025 में दिखाया था. कंपनी के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना ने बीबीसी को बताया कि यह भारत का पहला कमर्शियल लॉन्च व्हीकल है।
उन्होंने कहा, “हमने इस रॉकेट का नाम भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर विक्रम-1 रखा है।स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की बीबीसी को दी गई जानकारी के अनुसार, विक्रम-1 सैटेलाइट को ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ में ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























