
Natinal news: SIR Update मतदाता लिस्ट में शामिल होने का लास्ट चांस आज
आज चूके तो फिर नहीं मिलेगा मतदाता बनने का मौका!
सबसे पहले अपना नाम चेक करें ? , अगर नाम नहीं है तो क्या करें ?
चंडीगढ, 6 फरवरी,(विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शुक्रवार को अंतिम मौका है। अगर इस दिन चूक गए तो 6 मार्च को प्रकाशित होने वाली फाइनल मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ सकेगा। अंतिम दिन हर बूथ पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर विशेष प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी BLO के साथ ही लगाए गए हैं। सुपरवाइजर्स के साथ ही ERO और AERO अपने क्षेत्रों के बूथों का दौरा करेंगे। SIR Update
साल 2003 के बाद इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ मतदाता सूची के SIR अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम 4 बजे तक नए नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन और काटने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। अब तक नए वोटर बनने के लिए लगभग 2 लाख फॉर्म संख्या- 6 जमा हो चुके हैं। प्रयागराज में 46 लाख 92 मतदाता अभियान शुरू होने के पहले थे।
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आप अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर सर्च इन इलेक्टोरल रोल सेक्शन में अपना नाम या EPIC नंबर डालकर जांचा जा सकता है।
वोटर हेल्पलाइन एप या ECINET ऐप का इस्तेमाल करके भी नाम चेक करना आसान है।
ऑफलाइन आप अपने बूथ‑लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर ड्राफ्ट लिस्ट का प्रिंट‑आउट देखकर नाम की पुष्टि कर सकते हैं।
SIR Update
SIR प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज, नाम कटने या गलत होने पर तुरंत आवेदन करें – फोटो : Adobe Stock
अगर नाम नहीं है तो क्या करें ?
अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है या कट गया है, तो तुरंत फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहिए।
फॉर्म-6 नजदीकी BLO/ERO कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं।
ये प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आप आगामी चुनाव में अपना वोट डाल सकें और मतदाता सूची में आपका नाम पूरी तरह वैध रूप से दर्ज हो। SIR Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























