सिक्किम सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या बढकर हुई 20, अभी भी इतने मजदूर लापता
राहत व बचाव कार्य जोरो पर
चंडीगढ, 22 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) sikkim namchi tunnel सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से कम से कम 20 मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच से अधिक पिछले चौबीस घंटों से फंसे हुए है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एनएचपीसी सुरंग ढहने से मारे गए प्रत्येक मजदूर के परिवार को चार-चार लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। तमांग ने बताया कि झोलुंगे के समरडुंग में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) तीस्ता चरण-छह जल विद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग भूस्खलन के कारण ढह गई।
sikkim namchi tunnel rescue ops project casualties workers
मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को एडीआईटी-तीन सुरंग अचानक ढह गई और घटना के वक्त परियोजना अधिकारी और श्रमिकों समेत कुल 25 लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात करके हालात का जायजा लिया और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
नामची जिले के एनएचपीसी सुरंग में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम कर रही पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (पीईएल) ने हादसे के संबंध में कहा है कि उसकी परियोजना टीम फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए आपदा राहत बलों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि बचाव के प्रयासों में जरूरी सभी आवश्यक संसाधन और उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। कंपनी की साइट इंजीनियरिंग टीम सुरंग में बचाव दल को प्रभावित स्थान तक पहुंचाने में मदद कर रही है। कंपनी के लोग अधिकारियों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। कंपनी ने पीड़ित परिवारों के संबंध में कहा, ‘दुख की इस घड़ी में, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























