
पंजाब के इस जिले मे दिन दहाडे दुकानदार पर हुई फायरिंग
मोहाली , 2 अगस्त ((सतीश कुमार पप्पी) ) – मोहाली में एक रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दुकानदार को तुरंत इलाज के लिए PGI में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पूर्व फौजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना खरड़ के सियालबा गांव की है। घायल व्यक्ति की पत्नी पूर्व सरपंच है। Punjab firing on shopkeeper in mohali
इस घटना का एक CCTV भी सामने आया है। जिसमें दुकानदार अपनी दुकान के बाहर बैठा था, तभी पूर्व फौजी पहुंचा और उसने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और पूर्व फौजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग का कारण फिलहाल आपसी झगड़ा माना जा रहा है। आरोपी के हथियार की भी जांच की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















