
Shigella infection cause केरल में निपाह वायरस की दस्तक से स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप
केरल पिछले एक महीने से कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के चपेट में
चंडीगढ, 19 जून, 2026 (विश्ववार्ता) shigella infection cause केरल पिछले एक महीने से कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के चपेट में है। शिगेला और वेस्ट नाइल फीवर के साथ यहां निपाह संक्रमण को लेकर लोगों में डर देखा जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने 43 वर्षीय व्यक्ति के निपाह संक्रमित होने की जानकारी दी थी। केरल के कोझिकोड में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एन्सेफलाइटिस के लक्षणों के साथ आए इस व्यक्ति में संक्रमण का पता चला था।
गौरतलब है कि निपाह वायरस का संक्रमण हल्के बुखार से लेकर गंभीर मस्तिष्क संक्रमण (एन्सेफलाइटिस) तक का कारण बन सकता है। इसकी मृत्युदर भी काफी अधिक रही है जोकि सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। निपाह के अलावा राज्य में कई हिस्सों में शिगेला संक्रमण को लेकर भी लोगों में डर देखा जा रहा है। virus and shigella cases update in kerala
केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने राज्य में संक्रामक बीमारियों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
निपाह वायरस और शिगेला के मामलों पर केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, इस महीने शिगेला के 70 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मिलाकर 146 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पांच लोगों की मौत हुई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























