Sports: Sher-E-Punjab T20 में आज डबल धमाका!
खेले जाएंगे दो मैच
चंडीगढ़, 1 सितंबर (विश्ववार्ता): शेर-ए-पंजाब T20 में आज क्रिकेट लवर्स को एक नहीं, बल्कि दो रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।
आज दिन का पहला मैच दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा, जो बठिंडा रॉयल्स बनाम लुधियाना लायंस के बीच होगा।
वहीं, दिन का दूसरा मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जो जालंधर वॉरियर्स बनाम अमृतसर सूरमास के बीच होगा।
ये दोनों मैच मोहाली के I.S. बिंद्रा PCA स्टेडियम में खेले जाएंगे और इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और SonyLIV ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। आज के दोनों मैचों में पंजाब की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। क्रिकेट लवर्स के लिए आज का दिन एक्शन से भरपूर होने वाला है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























