Bangladesh लौटने को लेकर Sheikh Hasina का बड़ा ऐलान! कब करेंगी सरेंडर ?
दिल्ली, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Bangladesh की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहली बार अपने वतन लौटने के अपने प्लान का खुलासा किया है। भारत में रह रहीं हसीना ने कहा है कि वह इस साल दिसंबर के आसपास बांग्लादेश लौटेंगी और कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगी।
उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि वहां लौटते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी जान को भी खतरा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश जरूर जाएंगी। Sheikh Hasina makes big announcement about returning to Bangladesh! When will she surrender?
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए 78 साल की हसीना ने कहा, ‘जब मैं वापस जाऊंगी तो मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है। मुझे मारा भी जा सकता है। लेकिन मैं फिर भी वापस आऊंगी। मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अगर मुझे मरना ही है तो मैं अपने देश की धरती पर मरना चाहती हूं, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं।’ Sheikh Hasina makes big announcement
आपको बता दें कि हसीना सरकार विरोधी आंदोलन के बाद साल 2024 में बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद स्टूडेंट मूवमेंट पर कार्रवाई से जुड़े एक केस में उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























