
Punjab News:” SC Commission ने गांव धलेता मामले में Deputy Commissioner से रिपोर्ट तलब
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जालंधर जिले के Dheleta गांव में श्री गुरु रविदास जी की ज़मीन पर सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा कब्ज़ा करने संबंधी मामले में Deputy Commissioner Jalandhar से रिपोर्ट तलब की है। SC Commission has asked for a report from the Deputy Commissioner Jalandhar in the village Dheleta case
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि इस मामले में पहले कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद अब इसी मामले में डिप्टी कमिश्नर जालंधर से 2 सितंबर, 2025 को एस.डी.एम. स्तर के अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।
SC Commission Deputy Commissioner Jalandhar
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























