देश का सबसे बड़ा बैंक छह दिन बंद रहेगा, क्या 28 मई तक कोई काम नहीं होगा ?
चंडीगढ़, 23 मई, (विश्ववार्ता) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के कस्टमर्स के लिए ज़रूरी खबर है। 23 मई, 2026 से बैंक की ब्रांच लगातार छह दिन बंद रह सकती हैं।
वीकेंड (शनिवार-रविवार), प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के लिए घोषित दो दिन की छुट्टी के कारण SBI ब्रांच छह दिन बंद रहने की संभावना है। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में बैंक बकरीद (27 और 28 मई) के मौके पर दो दिन बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि SBI बैंक की ब्रांच 23 और 24 मई को बंद रहेंगी क्योंकि 23 मई को शनिवार और 24 मई को रविवार है। बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
25-26 मई, 2026 (सोमवार और मंगलवार) को SBI स्टाफ फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित हड़ताल का नोटिस दिया है। इसलिए, इन दो दिनों की हड़ताल के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। sbi bank holidays for six days
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















