Internatainal news, सऊदी अरब मे हुआ बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, सभी नागरिकों की मौत
दिल्ली, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है सऊदी अरब के रास तनुरा इलाके से जहां एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब के प्रमुख पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी अरामको का था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इस दुर्घटना को लेकर सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है और हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति दुख जताया है. इसके साथ ही, मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को इस भीषण हादसे की जांच के लिए भेजा गया है saudi arabia aramco operated helicopter crashed
वहीं, सऊदी के ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है. मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। saudi arabia aramco
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























