लुधियाना पश्चिम उप चुनाव :पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने किया नामांकन पत्र दाखिल
लुधियाना , 30 मई (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा के लुधियाना पश्चिम क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे, जो इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जोश और उत्साह का माहौल बनाए हुए थे।
























