चंडीगढ, 23 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके)
आज नई दिल्ली में अपना 32वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम में विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले उपस्थित रहेंगे। safai karamchari commission to celebrate its 32nd foundation day on todayएनसीएसके के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने बताया कि कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के सम्मान और कल्याण, हाथ से मैला ढोने और सफाई के उन्मूलन, स्वच्छता को बढ़ावा देने, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याणकारी पहलों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान आयोग सभी हितधारकों के लिए एनसीएसके मिस्ड कॉल सुविधा नंबर जारी करेगा।
इससे आयोग कॉल करने वालों से संपर्क कर सकेगा और उनकी शिकायतों, मुद्दों और आवेदनों को समयबद्ध तरीके से दर्ज कर सकेगा। उन्होंने बताया कि दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग नौ सौ सफाई कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन, नागरिक समाज संगठन और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करने वाले अन्य हितधारक शामिल होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/