Haryana News: महिला दिवस पर हरियाणा में तीन पोर्टल का शुभारंभ
CM सैनी ने प्रदेश में 44 नए आंगनवाड़ी केंद्रों के जल्द स्थापित होने की घोषणा की
चंडीगढ, 8 मार्च( विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला के रेड बिशप में महिलाओं को सम्मानित करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने तीन पोर्टल का उद्घाटन करने के साथ चरखी दादरी में बाल भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ सीएम ने प्रदेश में 44 नए आंगनवाड़ी केंद्रों के जल्द स्थापित होने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करके अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तीनों पोर्टल में घरेलू हिंसा शिकायत व निवारण पंजीकरण, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोगाम और आपकी बेटी हमारी बेटी पोर्टल शामिल हैं
























