
Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez से की सगाई
इंस्टाग्राम पर किया ऐलान
चंडीगढ़, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता) पुर्तगाल और अल नस्र के फुटबॉल स्टार Cristiano Ronaldo ने पार्टनर Georgina Rodriguez के साथ सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर साझा की है। जॉर्जिना ने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, ‘हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।’
बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लगभग नौ साल के रिश्ते के बाद दोनों ने यह बड़ा कदम उठाया है। दोनों की पहली मुलाकात एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना काम करती थीं। 2017 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं। 2017 में जुड़वां बच्चों एवा मारिया और मातेआ का जन्म हुआ, जबकि 2022 में जॉर्जिना ने बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है, जिसका जन्म 2010 में हुआ था। जॉर्जिना फिलहाल सभी बच्चों की देखभाल कर रही हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























