
Rohit Sharma Creates History: Hitman रोहित शर्मा ने धर्मशाला वनडे में रच दिया इतिहास
ऐसा करने वाले पहले भारतीय …
चंडीगढ, 13 जून (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में उतरते ही रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष क्रिकेटर बन गए।rohit sharma oldest man to play odis for india
39 साल और 44 दिन की उम्र में मैदान पर उतरने वाले रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अमरनाथ ने 1989 में अपना आखिरी वनडे 39 साल और 36 दिन की उम्र में खेला था।