पोस्ट अटारी सीमा पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी परेड को लेकर आया बडा अपडेट सामने
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) बीएसएफ द्वारा संयुक्त चेक पोस्ट अटारी सीमा पर आयोजित की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी परेड का समय बदल दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, परेड का समय अब शाम 6 बजे से बदलकर 6:30 बजे कर दिया गया है और परेड शाम 7 बजे तक होगी। पहले परेड शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक होती थी। फिलहाल परेड के दौरान जीरो लाइन पर मुख्य द्वार अभी भी बंद है और पाकिस्तानी रेंजर्स से हाथ भी नहीं मिलाया जा रहा है।
























