Big Breaking: RBI ने रेपो रेट अपरिवर्तित रखा: लोन की EMI पर कोई असर नहीं
– RBI ने रेपो रेट 5.5% पर रखा बरकरार
– जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया गया
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विशवार्ता) – भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव (बिग ब्रेकिंग) नहीं किया है। इसे 5.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है। इसका मतलब है कि लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। अगस्त में हुई पिछली बैठक में भी यह बदलाव नहीं किया गया था। Big Breaking
देश की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.80% कर दिया गया है। यह फैसला 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज, 1 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। RBI गवर्नर ने कहा कि समिति के सभी सदस्य ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में थे। GST में कटौती के बाद मुद्रास्फीति में कमी के कारण यह फैसला लिया गया।
Big Breaking
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) जिस दर पर बैंकों को ऋण देता है, उसे रेपो रेट (बिग ब्रेकिंग) कहते हैं। इसे अपरिवर्तित रखने का अर्थ है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी और न ही घटेंगी। फरवरी की बैठक में RBI ने ब्याज दरें 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी थीं। मौद्रिक नीति समिति द्वारा यह कटौती लगभग पाँच वर्षों के बाद की गई थी। no change in repo rate by rbi
दूसरी बार, अप्रैल की बैठक में ब्याज दर में 0.25% की कमी की गई थी। तीसरी बार, जून में दरों में 0.50% की कमी की गई थी। यानी, मौद्रिक नीति समिति ने तीन बार ब्याज दरों में 1% की कमी की थी।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















